Spread the love

विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले दिव्यांगजनों के साथ उपलब्धियों, चुनौतियों और समावेशी समाज की जरूरत पर चर्चा की।

 SHABD,New Delhi, August 13,

अगस्त 13, नई दिल्ली:

भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने सिविल सेवा, खेल, शिक्षा, मीडिया, उद्यमिता और दिव्यांग अधिकारों की वकालत समेत विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले दिव्यांग अचीवर्स के एक समूह से मुलाकात की।

इस दौरान दिव्यांगजनों की उपलब्धियों, उनके सामने आने वाली चुनौतियों और जीवन को बेहतर बनाने के लिए जरूरी बदलावों पर चर्चा हुई।

प्रधान न्यायाधीश ने एक समावेशी और सुलभ समाज की जरूरत पर जोर दिया।

CJI से मिलने वालों में पैरालिंपियन और दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर निधि मिश्रा, दृष्टिबाधित लंबी दूरी की धावक और अर्जुन पुरस्कार विजेता अंकुर धामा शामिल रहे।

बैठक में कारगिल युद्ध के वेटरन और भारत के पहले ब्लेड रनर मेजर डी.पी. सिंह भी मौजूद रहे।

माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली दुनिया की पहली दृष्टिबाधित महिला छोंज़िन अंगमो समेत कई अन्य दिव्यांग अचीवर्स ने भी CJI से मुलाकात की।

(बाइट- भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत)


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *