Spread the love

उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी क्षेत्र के मायापुर में निर्माणाधीन टीएचडीसी टनल में मलबा और पानी भरने से बड़ा हादसा सामने आया है। ताजा जानकारी के मुताबिक सुरंग में कुल 22 लोगों के फंसे होने की सूचना मिली, जिनमें से 16 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।

 SHABD,Dehradun, August 13,

उत्तराखंड: पीपलकोटी टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 16 का सुरक्षित रेस्क्यू

उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी क्षेत्र के मायापुर में निर्माणाधीन टीएचडीसी टनल में मलबा और पानी भरने से बड़ा हादसा सामने आया है। ताजा जानकारी के मुताबिक सुरंग में कुल 22 लोगों के फंसे होने की सूचना मिली, जिनमें से 16 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। शेष लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, सीआईएसएफ समेत अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सेना, आईटीबीपी और एनडीआरएफ की टीमें भी घटनास्थल के लिए रवाना की गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर चिंता जताते हुए अधिकारियों को राहत-बचाव कार्य में किसी भी तरह की शिथिलता न बरतने और सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता सुरंग में फंसे प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना है। वहीं, सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राज्य और जिला आपातकालीन परिचालन केंद्रों से अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है।

गौरव कुमार, जिलाधिकारी, चमोली


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *