Spread the love

पीपलकोटी टनल हादसा: मुख्यमंत्री धामी ने देर रात संभाली रेस्क्यू अभियान की कमान, अधिकारियों को युद्धस्तर पर बचाव के निर्देश

उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी स्थित मायापुर में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

 SHABD,Dehradun, August 13,

उत्तराखंड: देहरादून में मुख्यमंत्री धामी ने टनल रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा की

उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी स्थित मायापुर में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित आपदा परिचालन केंद्र से रेस्क्यू ऑपरेशन की उच्चस्तरीय समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अभियान की ताजा स्थिति की जानकारी लेते हुए राहत-बचाव कार्य पूरी तत्परता और आपसी समन्वय के साथ जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए और सभी जरूरी संसाधन मौके पर उपलब्ध कराए जाएं। मुख्यमंत्री ने घटना में घायल श्रमिकों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही, अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार और हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन की लगातार निगरानी कर रही है और प्रभावितों की हरसंभव मदद की जाएगी।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *