Spread the love

कार्यालय, जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल

रांसी स्टेडियम में दो दिवसीय जनपद स्तरीय चयन ट्रायल, 12 खेलों में खिलाड़ियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

सूचना/पौड़ी/13 अगस्त, 2026:
मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत जिला खेल कार्यालय पौड़ी द्वारा रांसी स्टेडियम पौड़ी में आयोजित जनपद स्तरीय चयन ट्रायल में दो दिनों में 389 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में आयोजित चयन ट्रायल के प्रथम दिन 12 अगस्त को विकासखंड, नगर पालिका एवं नगर निगम स्तर से चयनित 14 से 17 आयुवर्ग के 150 बालक एवं 101 बालिकाओं सहित कुल 251 खिलाड़ियों ने 12 खेलों में प्रतिभाग किया। वहीं, आज 13 अगस्त को ट्रायल के दूसरे दिन 17 से 19 आयुवर्ग के 91 बालक एवं 47 बालिकाओं सहित कुल 138 खिलाड़ियों ने 12 खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि चयन ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा एवं प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य उभरती खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है।

जनपद स्तरीय चयन ट्रायल के सफल संचालन में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, युवा कल्याण विभाग तथा जिला खेल कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *