दूरदर्शन केंद्र देहरादून ने अपना 26वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।
SHABD,Dehradun, August 13,
उत्तराखंड: दूरदर्शन केंद्र देहरादून ने धूमधाम से मनाया 26वां स्थापना दिवस
दूरदर्शन केंद्र देहरादून ने अपना 26वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। 12 अगस्त 2001 को रायपुर रोड स्थित तपोवन में राज्य सरकार द्वारा दिए गए भवन से शुरू हुआ यह सफर आज 24×7 प्रसारण चैनल के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। तत्कालीन सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज द्वारा उद्घाटित यह केंद्र शुरुआती दौर में एक घंटे के कार्यक्रम से बढ़कर आज उत्तराखंड की संस्कृति, साहित्य, परंपराओं और जनसरोकारों को संजोने का एक प्रमुख माध्यम बन गया है। कार्यक्रम प्रमुख अनिल कुमार भारती ने बताया कि डिजिटल दौर और सोशल मीडिया की चुनौतियों के बीच भी आकाशवाणी और दूरदर्शन की विश्वसनीयता पूरे विश्व में कायम है। दूरदर्शन देहरादून प्रतिदिन तीन समाचार बुलेटिनों दोपहर 1 बजे, शाम 5 बजे और 6:30 बजे के माध्यम से प्रदेश भर की विकासात्मक व सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी देता है। इसके अलावा ‘मेरो मुलुक’, ‘माटी पाणी’, ‘गांव दर्शन’, ‘हेलो डॉक्टर’ और ‘संजीवनी’ जैसे लोकप्रिय कार्यक्रमों के ज़रिए दूरदर्शन दूर-दराज के क्षेत्रों तक लोक संस्कृति और स्वास्थ्य जागरूकता पहुँचाने का काम कर रहा है ।
अनिल कुमार भारती, सहायक निदेशक (कार्यक्रम), दूरदर्शन केंद्र देहरादून
सुरेश कुमार मीणा, क्लस्टर प्रमुख, आकाशवाणी/ दूरदर्शन, देहरादून
