Spread the love

उत्तराखँड: हर्रावाला के जंगल में भटकी पांच महिलाओं का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

एंकर- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के हर्रावाला चौकी क्षेत्र के जंगलों में भटक रहीं पांच महिलाओं को एस.डी.आर.एफ ने रेस्क्यू किया है।

 SHABD,Dehradun, July 8,

उत्तराखँड: हर्रावाला के जंगल में भटकी पांच महिलाओं का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू 

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के हर्रावाला चौकी क्षेत्र के जंगलों में भटक रहीं पांच महिलाओं को एस.डी.आर.एफ ने रेस्क्यू किया है। मंगलवार शाम एस.डी.आर.एफ को सूचना मिली थी कि लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के पास घने जंगल में पांच महिलाएं रास्ता भटक गई हैं। सूचना मिलने पर एस.डी.आर.एफ की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई जहां पुलिस और वन विभाग के साथ संयुक्त रूप से सर्च अभियान शुरू किया गया। लगभग 12 किलोमीटर जंगल के अंदर तक सर्च अभियान चलाया गया जिसके बाद पांचों महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *