Spread the love

कारगिल विजय दिवस की तैयारियां शुरू, मुख्यमंत्री करेंगे शहीदों के परिजनों को सम्मानित

जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध ढंग से व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

 SHABD,Dehradun, July 8,

Category: Planning, Military and Defence, Government  

कारगिल विजय दिवस की तैयारियां शुरू, मुख्यमंत्री करेंगे शहीदों के परिजनों को सम्मानित

जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध ढंग से व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

08 जुलाई 2026, देहरादून: 

प्रदेश में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस शौर्य दिवस के रूप में पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के गांधी पार्क में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और शहीदों की वीरांगनाओं तथा परिजनों को सम्मानित करेंगे।

जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध ढंग से व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि 25 जुलाई की शाम पांच बजे से शहर के प्रमुख चौराहों पर देशभक्ति गीतों का प्रसारण किया जाएगा। वहीं 26 जुलाई को आयोजित मुख्य समारोह में उत्तराखंड की लोक संस्कृति और देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि शौर्य दिवस के अवसर पर विद्यालयों में जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग और वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

बाइट– डॉ. आशीष चौहान, जिलाधिकारी, देहरादून

कैप्शन_ जिलाधिकारी ने बताया कि सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध ढंग से व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

विसुअल्स कैप्शन_

कारगिल विजय दिवस की तैयारियों को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते अपर जिलाधिकारी (एफआर) के.के. मिश्रा

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *