उत्तराखँड: फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्रों पर होगी सख्ती
एंकर- उत्तराखंड में मेडिकल आधार पर तबादला चाहने वाले शिक्षकों को अब दोबारा स्वास्थ्य परीक्षण से गुजरना होगा। फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्रों के जरिए स्थानांतरण एक्ट में छूट लेने की शिकायतों के बाद शिक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है।
SHABD,Dehradun, July 8,
उत्तराखँड: फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्रों पर होगी सख्ती
उत्तराखंड में मेडिकल आधार पर तबादला चाहने वाले शिक्षकों को अब दोबारा स्वास्थ्य परीक्षण से गुजरना होगा। फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्रों के जरिए स्थानांतरण एक्ट में छूट लेने की शिकायतों के बाद शिक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने निदेशालय स्तर पर विशेष मेडिकल बोर्ड गठित करने के निर्देश दिए हैं।शिक्षा विभाग के मुताबिक विशेष मेडिकल बोर्ड तबादले के लिए मेडिकल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने वाले शिक्षकों के स्वास्थ्य दावों की दोबारा जांच करेगा। माता-पिता, सास-ससुर, पति-पत्नी अथवा बच्चों की गंभीर बीमारी के आधार पर तबादला मांगने पर संबंधित स्वास्थ्य प्रमाण पत्रों का भी सत्यापन किया जाएगा। जांच में प्रमाण पत्र फर्जी या तथ्यों के विपरीत मिलने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बाइट 1-डॉ. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री उत्तराखंड
