उत्तराखंड: हरिद्वार में ‘सहकार से समृद्धि’ सप्ताह का शुभारंभ
उत्तराखंड में सहकारिता मंत्रालय के स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “सहकार से समृद्धि – उत्तराखंड की प्रगति” थीम के तहत उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में सहकारिता सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
SHABD,Dehradun, July 5,
उत्तराखंड:हरिद्वार में ‘सहकार से समृद्धि’ सप्ताह का शुभारंभ
उत्तराखंड में सहकारिता मंत्रालय के स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “सहकार से समृद्धि – उत्तराखंड की प्रगति” थीम के तहत उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में सहकारिता सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि पूरे देश में 29 जून से 6 जुलाई तक वृक्षारोपण, किसान गोष्ठी, सहकारिता सम्मेलन आदि विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं। “सहकार से समृद्धि” की सोच को धरातल पर उतारते हुए उत्तराखंड में सहकारिता के माध्यम से रोजगार, स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की जा रही है। सरकार का उद्देश्य सहकारिता को आम लोगों तक पहुँचाकर प्रदेश के समग्र विकास को नई ऊँचाइयों तक ले जाना है।
बाइट– डॉ. धन सिंह रावत, सहकारिता मंत्री
