Spread the love

दोषपूर्ण भवन योजना को स्वीकृति‍ देने से दुर्घटना घटित होने का आरोप

मानवाधिकार आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, कोलकाता पुलिस आयुक्त और नगर निगम आयुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की

रिपोर्ट में जांच की स्थिति के साथ ही मृतकों और घायलों के परिजनों को कोई मुआवजे दिए गए हों तो उसका विवरण भी मांगा

PIB Delhi

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने 24 जून 2026 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता जिले के ताराताला क्षेत्र में एक निर्माणाधीन गोदाम गिरने से कम से कम पांच मजदूरों की मौत और बीस अन्य के घायल होने की मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। खबरों में बताया गया कि निर्माणाधीन ध्‍वस्‍त संरचना में 12 से 15 लोग मलबे के नीचे फंस गए। आरोप है कि स्वीकृत भवन योजना में खामियों की वजह से यह दुर्घटना हुई।

आयोग ने कहा कि यदि तथ्य सही हैं, तो यह मानवाधिकार के उल्लंघन का गंभीर मामला है। आयोग ने इस सिलसिले में पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, कोलकाता पुलिस आयुक्त और नगर निगम आयुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में जांच की स्थिति और मृतकों एवं घायलों के परिजनों को यदि मुआवजे दिए गए हैं तो उसका विवरण भी देने को कहा गया है।

25 जून 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, निर्माण स्थल पर लगभग चालीस मजदूर कार्यरत थे, तभी निर्माणाधीन गोदाम की लोहे की संरचना का कंक्रीट ढांचा अचानक ढह गया, जिससे कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *