Spread the love

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शिब्बूनगर में होगा भव्य योग आयोजन

कोटद्वार, 17 जून। महर्षि कण्व योग समिति के तत्वावधान में आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्लेसिंग फार्म, शिब्बूनगर में विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी योग दिवस को उत्साह और जनभागीदारी के साथ मनाने की तैयारियां की जा रही हैं।

इस संबंध में आयोजित विशेष बैठक में समिति के अध्यक्ष नीरज नेगी ने बताया कि कार्यक्रम प्रातः 5 बजे से 7 बजे तक आयोजित होगा। योग सत्र का संचालन वे स्वयं करेंगे। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया जाएगा, जिनमें आसन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, सूक्ष्म व्यायाम तथा ध्यान प्रमुख रूप से शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली और मानसिक संतुलन का माध्यम है। योग दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने और उसके प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान योगाभ्यास के उपरांत समिति के सदस्यों द्वारा विभिन्न योगासनों की प्रस्तुति भी दी जाएगी। आयोजकों का मानना है कि इस प्रकार की प्रस्तुतियां युवाओं और आमजन को योग अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी।

बैठक में योग दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं तथा जनसंपर्क अभियान पर भी विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने क्षेत्र के नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

बैठक में समिति के उपाध्यक्ष सोहनलाल भारद्वाज सहित भूपेंद्र नेगी, रामौतार शर्मा, सुनीता रावत, किरण तिवारी, कांति बिष्ट, प्रेमलता गौड़, रुचि कंडवाल, सरोज गौड़, सुषमा बिष्ट, बीना नेगी, रंजू बलोदी, यशोदा रावत, सुनीता गुस्साईं, वीना नेगी, मंजू रावत एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

योग दिवस के इस आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है तथा इसे सफल बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *