उत्तराखंड: पेंशनरों के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की सुविधा शुरू
प्रदेश के पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण पत्र यानी लाइफ सर्टिफिकेट का सत्यापन अब पूरी तरह डिजिटल और आसान हो गया है।
SHABD,Dehradun, May 28,
उत्तराखंड: पेंशनरों के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की सुविधा शुरू
प्रदेश के पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण पत्र यानी लाइफ सर्टिफिकेट का सत्यापन अब पूरी तरह डिजिटल और आसान हो गया है। नई व्यवस्था के तहत पेंशनर अब घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर पा रहे हैं, जिससे उन्हें कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है। देहरादून कचहरी स्थित मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय के पेंशनर फैसिलिटेशन हॉल में पेंशनरों को डिजिटल सत्यापन और ऑनलाइन प्रक्रिया का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। यहां डीएलसी के माध्यम से अब तक 1 लाख 84 हजार से अधिक पेंशनरों का सत्यापन किया जा चुका है। सरकार की इस पहल के तहत “जीवन प्रमाण” ऐप और “आधार फेस आरडी” तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं आईएफएमएस ऐप के जरिए पेंशनर घर बैठे अपनी पेंशन स्टेटमेंट डाउनलोड करने और सत्यापन की स्थिति देखने की सुविधा भी प्राप्त कर रहे हैं।
