उत्तराखंड: हरिद्वार में प्रशासनिक फेरबदल
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्थानांतरित हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन पीआर चौहान को पौड़ी के लिए कार्यमुक्त कर दिया है।
SHABD,Dehradun, May 28,
उत्तराखंड: हरिद्वार में प्रशासनिक फेरबदल, नए अधिकारियों ने संभाला कार्यभार
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्थानांतरित हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन पीआर चौहान को पौड़ी के लिए कार्यमुक्त कर दिया है। वे अपर जिलाधिकारी पौड़ी के पद पर स्थाानांतरित हुए हैं। उनके स्थान पर उपजिलाधिकारी के पद से पदोन्नत हुए जितेंद्र कुमार ने हरिद्वार के अपर जिलाधिकारी प्रशासन के पद पर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। जिलाधिकारी ने हरिद्वार के उप जिलाधिकारियों के दायित्वों में भी परिवर्तन किया है। डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय के तौर पर तैनात हर गिरि को हरिद्वार के सिटी मजिस्ट्रेट का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। उन्हें अपर उप जिलाधिकारी रुड़की के पद से कार्यमुक्त किया गया है। भगवानपुर के उप जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी को रूड़की के अपर उप जिलाधिकारी का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। देहरादून से स्थानांतरित होकर आए उपजिलाधिकारी योगेश सिंह मेहरा को उप जिलाधिकारी हरिद्वार बनाया गया है।
