उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्र परीक्षाफल सुधार परीक्षा के लिए 24 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Story Line :
SHABD,Dehradun, May 11,
11 मई 2026, देहरादून:
उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्र परीक्षाफल सुधार परीक्षा के लिए 24 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि परीक्षाफल सुधार परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आठ मई से शुरू हो चुकी है और 24 मई तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि छात्र आवेदन पत्र 20 मई तक जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालयों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए 24 मई तक का समय दिया गया है। श्री सिमल्टी ने बताया कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 10वीं परीक्षा में अधिकतम दो विषयों में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को परीक्षा सुधार में शामिल होने का अवसर मिलेगा। जबकि 12वीं में एक विषय में अनुत्तीर्ण छात्र अंक सुधार परीक्षा दे सकते हैं।
