Spread the love

बाढ़ और लू से निपटने की तैयारियों की समीक्षा को लेकर बैठक हुई

नई दिल्ली में संभावित बाढ़ और लू की स्थिति से निपटने के लिए देश की तैयारियों की समीक्षा को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की।

 SHABD,New Delhi, May 10,

मई 10, नई दिल्ली:

 नई दिल्ली में संभावित बाढ़ और लू की स्थिति से निपटने के लिए देश की तैयारियों की समीक्षा को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की। बैठक के दौरान गृह मंत्री ने केंद्रीय सरकारी एजेंसियों की तैयारियों का आकलन किया, साथ ही प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियों, संसाधनों की तैनाती और अंतर-एजेंसी समन्वय की समीक्षा भी की।

बैठक की जानकारी देते हुए अमित शाह ने एक्स पर लिखा कि  मोदी सरकार आपदाओं के पूर्वानुमान, चेतावनी और प्रभावी प्रबंधन से ‘Zero Casualty in Natural Disasters’ की दिशा में सार्थकता से प्रयास कर रही है। साथ ही हर राज्य में बाढ़ संकट प्रबंधन टीमों (FCMT) का गठन होगा, हीट वेव से कृषि क्षेत्र को न्यूनतम नुकसान सुनिश्चित किया जाएगा और NDMA के दिशा-निर्देशों का नगर पालिका स्तर तक क्रियान्वयन होगा।

वीडियो– बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *