Spread the love

चमोली ज़िले में स्थित बदरीनाथ धाम के कपाट आज सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक ढंग से श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं।

 SHABD,Dehradun, April 23,

23 अप्रैल 2026, चमोली:

चमोली ज़िले में स्थित बदरीनाथ धाम के कपाट आज सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक ढंग से श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं। कपाट खुलने के अवसर पर देशभर से हजारों श्रद्धालु धाम में मौजूद रहे। इसके साथ ही उत्तराखंड के चारों धाम अब श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं। 

कपाट खुलने के शुभ अवसर पर बद्रीनाथ धाम को भव्य रूप से सजाया गया है। जैसे ही धाम के कपाट खुले, पूरा धाम जय बदरी विशाल के जयकारों से गूंज उठा। पारंपरिक वाद्य यंत्रों और सेना के बैंड की धुनों के बीच श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखा गया। इस अवसर पर ‘महाभिषेक पूजा’ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से कराई और देश-प्रदेश की समृद्धि और कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कहा कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से यात्रा को स्वच्छ और हरित बनाए रखने में सहयोग की अपील भी की।

गौरतलब है कि इससे पहले केदारनाथ धाम के कपाट कल श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे, जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को ही खुल चुके हैं। चारधाम के कपाट हर वर्ष गर्मियों में खोले जाते हैं और सर्दियों की शुरुआत के साथ बंद कर दिए जाते हैं।

बाइट- हेमंत द्विवेदी, अध्यक्ष, बीकेटीसी

बाइट- लखपत बुटोली, विधायक, बद्रीनाथ

https://youtu.be/z0v3I2DfYq4


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *