Spread the love

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की घोषणा की

PIB Delhi

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की घोषणा की है।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रति वर्ष खेलों में उत्कृष्टता की पहचान और पुरस्कृत करने के लिए दिए जाते हैं।

सरकार ने भारत के उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अरुण कुमार मिश्र की अध्यक्षता वाली चयन समिति की अनुशंसाओं के आधार पर विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत निम्नलिखित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और संस्थाओं को पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया है।

खेलों और स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार 2025

‘खेल और स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार’ पिछले चार वर्षों की अवधि में अच्छे प्रदर्शन और नेतृत्व, खेल भावना और अनुशासन की भावना के लिए दिया जाता है।

क्रम संख्याखिलाड़ी का नामखेल
1.श्री तेजस्विन शंकरएथलेटिक्स
2.श्री मुहम्मद अजमल वीएथलेटिक्स
3.सुश्री प्रियंका गोस्वामीएथलेटिक्स
4.सुश्री त्रिशा जॉलीबैडमिंटन
5.सुश्री पुल्लेला गायत्री गोपीचंदबैडमिंटन
6.श्री नरेन्द्रमुक्‍केबाज़ी
7.श्री विदित संतोष गुजरातीशतरंज
8.सुश्री दिव्या जितेंद्र देशमुखशतरंज
9.श्री धनुष श्रीकांतबधिर निशानेबाजी
10.सुश्री लालरेमसियामीहॉकी
11.श्री राजकुमार पालहॉकी
12.श्री सुरजीतकबड्डी
13.सुश्री पूजाकबड्डी
14.श्री रुद्रांश खंडेलवालपारा-शूटिंग
15.सुश्री एकता भायनपारा-एथलेटिक्स
16.श्री अरविंद सिंहनौकायन
17.श्री अखिल श्योराननिशानेबाजी

खेलों और स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) 2025

‘अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम)’ उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने और प्रेरित करने के लिए दिया जाता है जिन्होंने अपने प्रदर्शन से खेलों में योगदान दिया है और सक्रिय खेल करियर से सेवानिवृत्ति के बाद भी खेलों को बढ़ावा देने में योगदान देना जारी रखते हैं।

क्रम संख्याखिलाड़ी का नामखेल
1.श्री आई अरुमइनायागमफुटबॉल

खेलों और स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार 2025

‘खेल और स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार’ प्रशिक्षकों को लगातार उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने और खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम बनाने के लिए दिया जाता है।

नियमित श्रेणी:

क्रम संख्याप्रशिक्षक का नामखेल
1.श्री परवीर सिंहएथलेटिक्स 
2.श्री छोटे लाल यादव मुक्केबाजी
3.सुश्री नेहा नंदकुमार चव्हाण निशानेबाजी 

लाइफटाइम श्रेणी:

क्रम संख्याप्रशिक्षक का नामखेल
1.श्री धर्मेन्द्र सिंह यादवमुक्केबाजी
2.श्री वीरेन्दर कुमारकुश्ती

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2025

‘राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार’ कॉर्पोरेट इकाई (सार्वजनिक/निजी), गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) को दिया जाता है जिन्होंने खेल को बढ़ावा देने और विकास के क्षेत्र में स्पष्ट भूमिका निभाई है।

क्रम संख्यासंगठन का नाम
1.आर्मी पैरालंपिक नोड, पुणे

उपरोक्त पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे और खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/संस्थाओं को समर्पित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्व-आवेदन करने की अनुमति दी गई थी।

इस वर्ष इन पुरस्कारों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए थे जिन पर न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्री मिश्र की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने विचार किया। इसमें प्रख्यात खिलाड़ी, खेल पत्रकारिता में अनुभव रखने वाले व्यक्ति और खेल प्रशासक शामिल थे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *