Spread the love

उत्तराखंड स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा 6 में प्रवेश प्रारंभ

उत्तराखंड के स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इससे राज्य के प्रतिभाशाली बालक और बालिकाओं को खेल क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य बनाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

 SHABD,Dehradun, April 21,

21 अप्रैल 2026, देहरादून:

उत्तराखंड के स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इससे राज्य के प्रतिभाशाली बालक और बालिकाओं को खेल क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य बनाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

इसके लिये निर्धारित पात्रता मानदण्डों में आवेदक की आयु 11 से 13 वर्ष के बीच होनी चाहिए एवं उसका उत्तराखंड का मूल/स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया के तहत प्रारंभिक चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा, खेल कौशल तथा खेल प्रवीणता के आधार पर किया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थी पंजीकरण हेतु निर्धारित क्यूआर कोड स्कैन कर सकते हैं या वेबसाइट www.mpscollege.in से ऑफलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। दक्षता परीक्षा पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 मई, 2026 निर्धारित की गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु

+91 135-2788142

 नम्बर पर भी संपर्क किया जा सकता है।

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल, जूडो, हॉकी, वॉलीबॉल, शूटिंग, जिम्नास्टिक्स, तैराकी एवं आइस स्पोर्ट्स जैसी विविध खेल विधाओं में प्रशिक्षण की व्यवस्था है। इसी प्रकार श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज, पिथौरागढ़ में एथलेटिक्स, फुटबॉल व बॉक्सिंग और बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, चंपावत में बालिकाओं के लिए एथलेटिक्स, बैडमिंटन तथा बॉक्सिंग की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

इस संबंध में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाई ने बताया कि इन राज्य वित्तपोषित आवासीय खेल विद्यालयों में चयनित विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं, आधुनिक उपकरण और अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन का अवसर मिल सके।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *