Spread the love

उत्तराखंड: कोटद्वार में दो दिवसीय उद्यमी कार्यशाला संपन्न

कोटद्वार स्थित जिला उद्योग केंद्र में दो दिवसीय उद्यमी नेतृत्व पर आधारित कार्यशाला का आज समापन हो गया।

tory Line :

 SHABD,Dehradun, March 24,

उत्तराखंड:

कोटद्वार में दो दिवसीय उद्यमी कार्यशाला संपन्न 

कोटद्वार स्थित जिला उद्योग केंद्र में दो दिवसीय उद्यमी नेतृत्व पर आधारित कार्यशाला का आज समापन हो गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 200 से ज्यादा उद्यमी, तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे और खाद्य प्रसंस्करण के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम में बांस से बनी विभिन्न प्रकार की  वस्तुओं का भी विभाग द्वारा प्रदर्शन किया गया। इन दो दिनों में प्रतिभागियों को केन्द्र और राज्य  सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई जिससे उन्हें स्वरोजगार में मदद मिल सके। इस दौरान बेहतर मार्केटिंग के लिए सोशल मीडिया के जरिए उत्पादों के प्रचार प्रसार पर जोर दिया गया। साथ ही अच्छी पैकेजिंग कर उत्पाद को किस तरह से आकर्षित बनाया जा सकता है इसका प्रशिक्षण भी प्रतिभागियों को दिया गया। इस दौरान प्रशिक्षण पाकर उद्यमी भी खुश नजर आए। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब वे अपने उत्पाद को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा पाएंगे।

बाइट 1- सोमनाथ गर्ग, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र 

https://youtu.be/8qWZO1Quy0U  

बाइट 2- विवेक जदली, डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट 

बाइट 3- दुर्गा नेगी, उद्यमी 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *