Spread the love

उत्तराखंड : बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण क्षेत्र का निरीक्षण।

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों और प्रशासन ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण वाले क्षेत्र का निरीक्षण किया।

 SHABD,Dehradun, March 16,

उत्तराखंड : बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण क्षेत्र का निरीक्षण।  

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों और प्रशासन ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण वाले क्षेत्र का निरीक्षण किया।  वहीं 19 मार्च से लेकर 31 मार्च तक प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लिए कैंप लगाए जाएंगे। यह कैंप अतिक्रमण प्रभावित  छह जगहों पर लगाए जाएंगे। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी प्रदीप कुमार मणि त्रिपाठी का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद अतिक्रमणकारियों के पुनर्वास के लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कैंप लगाया जा रहा है जिसमें जिला प्रशासन की टीम भी मौजूद रहेगी.. वहीं, हल्द्वानी नगर मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेयी का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र में कैम्प लगाए जा रहे हैं।

बाइट-1-प्रदीप कुमार मणि त्रिपाठी, सचिव, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण  

बाइट-2- ए.पी. बाजपेयी, नगर मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी 

https://youtu.be/y4_vLGO833w

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *