उत्तराखंड : चमोली विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश
उत्तराखंड की चमोली विधानसभा के गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में चल रहे विधानसभा बजट सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख 11 हजार 703 करोड़ 21 लाख रुपये का बजट पेश किया।
Story Line :
SHABD,Dehradun, March 9,
उत्तराखंड : चमोली विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश
उत्तराखंड की चमोली विधानसभा के गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में चल रहे विधानसभा बजट सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख 11 हजार 703 करोड़ 21 लाख रुपये का बजट पेश किया। यह बजट पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 10.41 प्रतिशत से अधिक है। बजट पेश किए जाने के बाद विधानसभा की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बजट को “संतुलित बजट” बताते हुए कहा कि यह समावेशी विकास, आत्मनिर्भरता, नई सोच, तीव्र विकास, उन्नत गांव-शहर, लोक सहभागिता, आर्थिक शक्ति और न्यायपूर्ण व्यवस्था पर आधारित बजट है। उन्होंने कहा कि सरकार संकल्प से सिद्धि की ओर बढ़ते हुए प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और यह बजट उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं युवाओं के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, पलायन रोकथाम योजना और ग्रामीण कौशल विकास योजनाओं के लिए भी बजट में धनराशि रखी गई है। महिला सशक्तिकरण को भी बजट में विशेष महत्व दिया गया है। नंदा गौरा योजना के लिए 220 करोड़ रुपये, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के लिए 47.78 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना के लिए 30 करोड़ रुपये और मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना के लिए 15 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज चंपावत के निर्माण और गंगा गाय महिला डेयरी विकास योजना के लिए भी धनराशि निर्धारित की गई है। वहीं, बजट को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरते हुए इसे आम जनता की अपेक्षाओं से दूर बताया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि बजट में महंगाई, बेरोजगारी और पलायन जैसे ज्वलंत मुद्दों पर ठोस प्रावधान नहीं किए गए हैं।
बाइट-1-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
बाइट-2-यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष
