उत्तराखंड: जलागम निदेशालय में पर्यावरण एवं सामाजिक अभिमुखीकरण पर दो दिवसीय कार्यशाला
उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना के अंतर्गत जलागम निदेशालय में पर्यावरण एवं सामाजिक अभिमुखीकरण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
SHABD,Dehradun, February 6,
उत्तराखंड: जलागम निदेशालय में पर्यावरण एवं सामाजिक अभिमुखीकरण पर दो दिवसीय कार्यशाला
उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना के अंतर्गत जलागम निदेशालय में पर्यावरण एवं सामाजिक अभिमुखीकरण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विश्व बैंक समर्थित परियोजना के तहत पर्यावरणीय एवं सामाजिक सुरक्षा प्रावधानों की समझ और प्रभावी क्रियान्वयन को सुदृढ़ करना है। विश्व बैंक के विशेषज्ञ अनुपम जोशी एवं ईवा द्वारा विश्व बैंक पर्यावरण एवं सामाजिक ढांचा तथा पर्यावरण एवं सामाजिक प्रबंधन ढांचा पर तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। इसके साथ ही सामाजिक आयामोंकृजैसे आदिवासी जनजाति योजना ढांचा, कार्यस्थल में लैंगिक समानता तथा यौन शोषण एवं उत्पीड़न पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में श्रम प्रबंधन प्रक्रियाओं, शिकायत निवारण तंत्र पर सत्र आयोजित हुए, जिनमें प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यशाला हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई, परियोजना क्षेत्र के कार्मिक भी इसमें आनलाइन माध्यम से जुड़े। कार्यशाला के विषय में जलागम निदेशालय के संयुक्त निदेशक डा. ए.के. डिमरी ने बताया कि इस कार्यशाला के माध्यम से फील्ड कार्मिकों को पर्यावरणीय एवं सामाजिक सुरक्षा प्रावधानों के विषय में जानकारी दी गई।
बाइट – डॉ. ए.के. डिमरी, संयुक्त निदेशक, जलागम विभाग
