Spread the love

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार में आयोजित तीन दिवसीय कण्वाश्रम महोत्सव इन दिनों जोरों पर है। महोत्सव में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खास आकर्षण रहा।

 SHABD,Dehradun, January 22,

उत्तराखंड :   कोटद्वार में आयोजित तीन दिवसीय कण्वाश्रम महोत्सव का आयोजन

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार में आयोजित तीन दिवसीय कण्वाश्रम महोत्सव इन दिनों जोरों पर है। महोत्सव में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खास आकर्षण रहा। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, मेरठ, रुड़की, हरिद्वार सहित अन्य क्षेत्रों से कुल 6 वॉलीबॉल टीमें शामिल हुईं। इसके अलावा कोटद्वार की अंतर-विद्यालय बालिका वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, रस्साकस्सी, जलेबी दौड़, योगासन और अन्य खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। बच्चों के मनोरंजन के लिए अलग से खेल-कूद की व्यवस्था की गई थी। विभिन्न विभागों और स्वयं सहायता समूहों ने अपने उत्पादों के स्टाल लगाए, जहां स्थानीय हस्तशिल्प और उत्पादों की खूब बिक्री हुई। महोत्सव समिति के अध्यक्ष राज गौरव नौटियाल ने बताया कि महोत्सव के पहले तीन दिनों में स्कूली बच्चे, महिलाएं और आम नागरिकों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। उन्होंने कहा कि कण्वाश्रम एक ऐतिहासिक स्थल है, इसलिए इसकी गरिमा के अनुसार प्रतिवर्ष महोत्सव आयोजित किया जाता है। कल बसंत पंचमी के अवसर पर चक्रवर्ती सम्राट भरत की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा।

https://youtu.be/WUYnvxD01jU

बाइट-राज गौरव नौटियाल, अध्यक्ष, महोत्सव समिति  


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *