Spread the love

रेलवे के 6,117 स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा उपलब्ध


सुरक्षित यात्रा के लिए 1,731 स्टेशनों और 11,953 कोचों में सीसीटीवी निगरानी प्रणाली

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं

PIB Delhi

रेलवे के 6117 रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। रेल मंत्रालय को इन वाई-फाई सेवाओं के लिए अलग से धनराशि स्वीकृत नहीं की गई है।

रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध वाई-फाई सेवा का उपयोग करने के लिए ओटीपी के लिए मोबाइल नंबर के अलावा कोई भी व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती है। स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा से संबंधित समस्या होने पर रेलवे प्रशासन द्वारा तुरंत उचित कार्रवाई की जाती है।

स्टेशनों और डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया जारी है। अब तक, रेल यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए 1731 स्टेशनों और 11,953 डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सीसीटीवी निगरानी प्रणाली का खर्च पूंजीगत व्यय के अंतर्गत आता है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रवेश/निकास द्वार, फुट ओवर ब्रिज, प्लेटफार्म जैसे बाहरी क्षेत्रों और प्रतीक्षा कक्ष, टिकट काउंटर जैसे आंतरिक क्षेत्रों में पहले से ही सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। हालांकि, 15 फरवरी, 2025 के बाद नई दिल्ली स्टेशन परिसर में कुछ नए क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वर्तमान में, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 250 सीसीटीवी कैमरे हैं।

यह जानकारी केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज लोकसभा में प्रश्नों के लिखित उत्तर में दी।

***

पीके/केसी/जेके/वाईबी
(रिलीज़ आईडी: 2205325) आगंतुक पटल : 133

इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati , Kannada


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *