Spread the love

सत्य, सत्ता और संस्थाएँ: यंग इंडियन फैसले का संदेश

भारत का लोकतंत्र केवल चुनावों से नहीं, बल्कि संस्थाओं की निष्पक्षता और न्यायपालिका की स्वतंत्रता से जीवित रहता है। यंग इंडियन प्रकरण में माननीय अदालत का ताज़ा फैसला इसी लोकतांत्रिक आत्मा की पुनर्पुष्टि करता है। यह निर्णय केवल एक मामले का निस्तारण नहीं, बल्कि बीते एक दशक में सत्ता, एजेंसियों और राजनीति के बीच बने असंतुलन पर एक गम्भीर टिप्पणी है।

अदालत ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई क्षेत्राधिकार से बाहर थी और उसके पास वैध FIR का अभाव था—जो किसी भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की बुनियादी शर्त है। जब कानून की प्राथमिक शर्तें ही पूरी न हों, तो कार्रवाई का औचित्य स्वतः समाप्त हो जाता है। यह तथ्य अपने आप में उन दावों को कमजोर करता है, जिनके सहारे राजनीतिक विमर्श को वर्षों तक दिशा दी गई।

इस फैसले का निहितार्थ इससे कहीं व्यापक है। यह सवाल उठाता है कि क्या जांच एजेंसियाँ राजनीतिक प्रतिशोध का औज़ार बन रही हैं? यदि मनी लॉन्ड्रिंग का कोई मामला नहीं, अपराध से अर्जित आय का कोई अस्तित्व नहीं और संपत्ति का कोई हस्तांतरण नहीं—तो फिर आरोपों का आधार क्या था? अदालत का निष्कर्ष उन आशंकाओं को बल देता है, जो लंबे समय से लोकतांत्रिक समाज में व्यक्त की जाती रही हैं।

राजनीति में असहमति स्वाभाविक है, किंतु असहमति का समाधान संवैधानिक मर्यादाओं के भीतर ही होना चाहिए। संस्थाओं का उपयोग राजनीतिक लड़ाई के लिए किया जाना न केवल विपक्ष को कमजोर करता है, बल्कि संस्थाओं की साख को भी क्षति पहुँचाता है। इस दृष्टि से यह फैसला एक चेतावनी भी है—कि कानून का शासन सत्ता से ऊपर है।

यह निर्णय भाजपा और कांग्रेस के बीच की राजनीतिक प्रतिस्पर्धा से परे जाकर एक बड़े सिद्धांत को स्थापित करता है: न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग अंततः न्यायपालिका के समक्ष टिक नहीं पाता। प्रचार और आरोपों की आँधी क्षणिक हो सकती है, पर तथ्य और


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *