उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के लेखक गांव में उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान और लेखक गाँव द्वारा आज आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में साहित्य और संस्कृति पर गहन मंथन हुआ।
SHABD,Dehradun, November 23,
उत्तराखंड :देहरादून में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
एंकर- देहरादून के लेखक गांव में उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान और लेखक गांव के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया. पहले दिन प्रख्यात साहित्यकार डॉ. पार्थ सारथी डबराल, डॉ. गोविंद चातक, डॉ. शिव प्रसाद डबराल, गोविंद बल्लभ पंत और शिवानी के साहित्य पर गहन विस्तृत विमर्श हुआ। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एंव पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने शिरकत की इस दौरान उन्होने कहा कि उत्तराखंड के साहित्यकारों ने न केवल हिंदी, बल्कि भारतीय साहित्य को व्यापक रूप से समृद्ध किया है। उन्होंने बताया कि लेखक गांव देश के सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय भाषा संस्थानों और अकादमियों के साथ एमओयू हस्ताक्षर कर रहा है, जिसके माध्यम से सभी संस्थाओं को एक ही मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने उत्तराखंड और देश के प्रमुख साहित्यकारों से आग्रह किया कि वे साहित्यिक, सांस्कृतिक और कला-केंद्रित गतिविधियों के लिए लेखक गांव के मंच का उपयोग करें।
