उत्तराखंड: कोटद्वार में डॉ. शिव प्रसाद डबराल ‘चारण’ की 26वीं पुण्यतिथि पर विशेष व्याख्यान माला आयोजित
उत्तराखंड के प्रख्यात इतिहासकार, कवि, भूगोल ज्ञाता और शिक्षाविद डॉ. शिव प्रसाद डबराल ‘चारण’ की 26वीं पुण्यतिथि पर कोटद्वार में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विशेष व्याख्यान माला का आयोजन किया गया।
SHABD,Dehradun, November 23,
उत्तराखंड: कोटद्वार में डॉ. शिव प्रसाद डबराल ‘चारण’ की 26वीं पुण्यतिथि पर विशेष व्याख्यान माला आयोजित
उत्तराखंड के प्रख्यात इतिहासकार, कवि, भूगोल ज्ञाता और शिक्षाविद डॉ. शिव प्रसाद डबराल ‘चारण’ की 26वीं पुण्यतिथि पर कोटद्वार में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विशेष व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। नगर निगम प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि डबराल जैसा व्यक्तित्व सैकड़ों सालों में एक बार जन्म लेता है। उन्होंने बताया कि उन पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एक पीठ स्थापित करने का सुझाव मिला है और इसे साकार करने में उनका पूरा सहयोग रहेगा। कार्यक्रम में बच्चों ने योग मुद्राओं की प्रस्तुति दी और उन्हें सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कवि एवं साहित्यकार लोकेश नवानी ने कहा कि डॉ. शिव प्रसाद डबराल ने इतिहास और साहित्य का जो अद्वितीय संरक्षण किया, वह आज भी शोधार्थियों का आधार है।
बाइट 1- ऋतु खंडूड़ी भूषण, विधानसभा अध्यक्ष
बाइट 2- लोकेश नवानी, कवि एवं साहित्यकार
