Spread the love

📰

पौड़ी में फिर सजेगा ‘शरद’ का रंग—20 से 23 नवंबर तक सांस्कृतिक महोत्सव का जमावड़ा

पौड़ी में शरदोत्सव 20 से 23 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। जिसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शरदोत्सव में विंटर लाइन इवेंट, प्रदर्शनी, झांकियाँ, खेल प्रतियोगिताएँ, पेंटिंग प्रतियोगिता, वाद-विवाद, क्विज, चित्रकला, मैराथन, साइकलिंग, मेंहदी, रंगोली, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अनेक अन्य प्रतियोगिताएँ और आयोजन होंगे।

 SHABD,Dehradun, November 16,

16 नवम्बर 2025, पौड़ी गढ़वाल:



पौड़ी की विंटर लाइन, लोकसंस्कृति, कला और खेल—सब कुछ एक ही मंच पर। शरदोत्सव-2025 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। 20 से 23 नवंबर तक चलने वाले इस बहुप्रतीक्षित उत्सव को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ तेज हैं। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने सभी विभागों को समन्वित प्रयासों के साथ कार्यक्रम को नए आयाम देने के निर्देश दिए हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी ने बताया कि उत्सव की मुख्य गतिविधियाँ 20 से शुरू होंगी, जबकि खेलप्रेमियों के लिए फुटबॉल प्रतियोगिता 18 नवंबर से ही माहौल गरमाना शुरू कर देगी।
उत्सव में आकर्षक विंटर लाइन शो, पारंपरिक झांकियाँ, लोकनृत्य, चित्रकला, मेहंदी, रंगोली, मैराथन, साइकलिंग और बच्चों के लिए क्विज व वाद-विवाद जैसी गतिविधियाँ उत्सव को बहुआयामी रंग देंगी।
स्थानीय कलाकारों, स्वयं सहायता समूहों और युवाओं को मंच देकर इस बार उत्सव को अधिक सहभागी और जीवंत बनाने की तैयारी है।



  


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *