Spread the love

उत्तराखंड: देहरादून में ‘प्री-वेडिंग काउंसलिंग गंगधारा 2.0’ का आयोजन

वर्तमान दौर में संयुक्त परिवारों का अभाव और पति पत्नी के बिखरते रिश्ते समाज के लिए चिन्ता का विषय हैं।

Story Line :

 SHABD,Dehradun, November 15,

उत्तराखंड: देहरादून में ‘प्री-वेडिंग काउंसलिंग गंगधारा 2.0’ का आयोजन

बाइट 1- त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद 

बाइट 2- रिटायर्ड जस्टिस यूसी ध्यानी 

बाइट 3- प्रो. सुरेखा डंगवाल, कुलपति दून विश्वविद्यालय 

वर्तमान दौर में संयुक्त परिवारों का अभाव और पति पत्नी के बिखरते रिश्ते समाज के लिए चिन्ता का विषय हैं। बिखरते परिवारों की समस्याओं को देखते हुए हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत की पहल से आज देहरादून में प्री वेडिंग काउंसलिंग गंगधारा 2 प्वाइंट 0 आयोजित किया। काउंसिलिंग में बुद्धिजीवी वर्ग के साथ ही साइकोलॉजी के प्रोफेसर और समाजशास्त्रियों ने भी भाग लिया। इसका आयोजन दून विकास संस्थान और दून विश्वविद्यालय की ओर से किया गया। इस मौके पर हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आज के दौर में संयुक्त परिवारों के अनुभव और नई पीढ़ी की सोच में एक बड़ा अंतर दिखाई देता है और इसी पीढ़ीगत अंतर को कम करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि रिश्तों में आने वाली समस्याओं के लिए सिर्फ लड़कियों को या किसी एक पक्ष को दोषी ठहराना गलत है। जब तक दोनों पक्ष लड़का और लड़की संतुलित और समझदार नहीं होंगे,  तब तक पारिवारिक संरचना मजबूत नहीं हो सकती। इस मौके पर हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस यूसी ध्यानी ने कहा कि युवाओं को शादी को लेकर जागरूकता जरूरी है। पति-पत्नी दोनों को सहिष्षणु होना चाहिए। वहीं, दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डा. सुरेखा ने कहा कि युवा पीढ़ी को इस बात पर जागरूक करना बेहद जरूरी है क्योंकि संयुक्त परिवारों के साथ ही पति- पत्नी के रिश्ते क्यों टूट रहे है।

https://youtu.be/qkhzsCmM4_0


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *