Spread the love

सीटू ने दिया उपनल कर्मचारियों को समर्थन सरकार से आंदोलनकारी कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की मांग की

देहरादून 12 नवंबर 025
सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) ने उपनल कर्मचारीयों का नियमितीकरण को लेकर चल रहे आंदोलन का समर्थन किया और सरकार से आंदोलनकारियों की मांग पूरी करने की मांग की।
इस अवसर पर सीटू जिला कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई बैठक में आंदोलन का सर्थन करते हुए पदाधिकारिओ ने कहा की भाजपा सरकार संविदा कर्मचारीयों की न्यायोचित मांगो को तत्काल पूरा करें तथा उन्हें तत्काल नियमित करे।
प्रदेश में श्रमिकों के श्रम की खुली लूट हो रही है। जिस पर अविलम्ब रोक लगायी जाने चाहिए।
इस अवसर पर सीटू के जिला अध्यक्ष एस. एस. नेगी, जिला महामंत्री लेखराज, उपाध्यक्ष भगवंत पयाल,राम सिंह भंडारी कोषाध्यक्ष रविन्द्र नौढ़ियाल
हरीश कुमार, गुरुप्रसाद पेटवाल, आदि उपस्तिथ थे।
जारीकर्ता
(लेखराज)


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *