उत्तराखंड: बिना लाइसेंस व पंजीकरण के नहीं बेचा जा सकेगा कुट्टु का आटा
नवरात्र के दौरान उपवास में इस्तेमाल होने वाले कुट्टू के आटे को अब बिना लाइसेंस और पंजीकरण के नहीं बेचा जा सकेगा।
SHABD,Dehradun, September 13,
उत्तराखंड
बिना लाइसेंस व पंजीकरण के नहीं बेचा जा सकेगा कुट्टु का आटा
नवरात्र के दौरान उपवास में इस्तेमाल होने वाले कुट्टू के आटे को अब बिना लाइसेंस और पंजीकरण के नहीं बेचा जा सकेगा। इसके लिए एसओपी जारी कर दी गई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन इसे लेकर सतर्क हो गया है। विभाग की ओर से प्रदेशभर में कुट्टू के आटे की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा है कि कुट्टू का आटा केवल पैकिंग में ही बेचा जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित व मानक के अनुरूप उत्पाद मिल सके। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
बाइट 1- डा. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री
