Spread the love


अंकिता को न्याय दिलाने वाले एडवोकेट अवनीश नेगी का सम्मान – पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी बोले, “साहस और संघर्ष प्रेरणा का दीप”

कोटद्वार, [14 अगस्त 2025]:
बहन अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए लंबे और कठिन संघर्ष में निर्णायक भूमिका निभाने वाले एडवोकेट अवनीश नेगी का आज माननीय पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं पूर्व महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने अपने निवास पर आयोजित गरिमामयी समारोह में सम्मान किया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही।

समारोह में एडवोकेट अवनीश नेगी को पुष्पमाला, स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा—
“अवनीश नेगी जी का साहस, धैर्य और तथ्यपूर्ण पैरवी न्याय की राह पर चलने वालों के लिए प्रेरणा का दीप है। उन्होंने न केवल केस को मजबूती से लड़ा, बल्कि हर कदम पर सत्य और न्याय के पक्ष में अडिग खड़े रहे।”

उन्होंने कहा कि न्याय की इस राह में कई बार सरकार की ओर से अवरोध उत्पन्न करने की कोशिशें हुईं, लेकिन एडवोकेट नेगी ने बिना किसी दबाव में आए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से पैरवी की। उनके अथक प्रयासों और तथ्यपूर्ण पैरवी के परिणामस्वरूप बेटी अंकिता भंडारी और उनके परिवार को न्याय मिला।

नेगी ने यह भी कहा कि अंकिता भंडारी के माता-पिता का संघर्ष अनुकरणीय रहा और कांग्रेस पार्टी ने शुरुआत से अंत तक सड़क से संसद तक जनता की आवाज बुलंद की।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग:
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय रावत, महानगर सेवादल अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, पूर्व राज्य मंत्री विजय नारायण, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष मीना बछुवाण, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा असवाल, प्रदेश सचिव गणेश नेगी, प्रदेश महासचिव बृजपाल सिंह नेगी, कोटद्वार विधानसभा अध्यक्ष साबर सिंह नेगी, तथा अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *