भारत सरकार की महत्वाकांक्षी WINDS परियोजना के तहत चम्पावत जिले के 4 स्थानों आटोमेटिक वेदर स्टेशन लगाए जाएंगे।

SHABD,Dehradun, July 22,
Relevence: Ordinary
Slug- Weather-Station
Marking: Lead All
Category: Weather, Technology, Farmer, Village
उत्तराखंड: चार स्थानों पर लगेंगे ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन, मिलेगा सटीक पूर्वानुमान
भारत सरकार की महत्वाकांक्षी WINDS परियोजना के तहत चम्पावत जिले के 4 स्थानों आटोमेटिक वेदर स्टेशन लगाए जाएंगे।
22 जुलाई 2026, चम्पावत:
भारत सरकार की महत्वाकांक्षी WINDS (Weather Information Network and Data System) परियोजना के तहत चम्पावत जिले के 4 स्थानों आटोमेटिक वेदर स्टेशन लगाए जाएंगे। इन ऑटोमेटिक वेदर स्टेशनों के स्थापित होने से किसानों को मौसम का सटीक पूर्वानुमान व जानकारी मिल सकेगी और सूक्ष्म स्तर पर मौसम का आंकलन संभव होगा।
पर्वतीय क्षेत्रों में कम दूरी पर भी मौसम में होने वाले बदलावों को ध्यान में रखते हुए ग्राम स्तर पर तापमान, वर्षा, आर्द्रता, हवा की गति एवं दिशा जैसे आंकड़े स्वतः दर्ज होंगे। इससे किसानों को अपने क्षेत्र के अनुरूप अधिक सटीक मौसम पूर्वानुमान प्राप्त होगा और वे बुवाई, सिंचाई, उर्वरक एवं कीटनाशक के प्रयोग तथा फसल कटाई जैसे महत्वपूर्ण कृषि निर्णय समय पर और वैज्ञानिक आधार पर ले सकेंगे ।
जिला उद्यान अधिकारी योगेश भट्ट ने जानकारी देते हुये बताया कि परियोजना के तहत जिले के चारों विकासखण्डों में 04 ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन (AWS) स्थापित किए जाएंगे, जिनकी स्थापना का कार्य 15 अगस्त तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया की इसके साथ ही जिले की सभी 314 ग्राम पंचायतों में ऑटोमैटिक रेन गेज (ARG) स्थापित किए जाएंगे। वर्तमान में अनेक ग्राम पंचायतों में भूमि चयन का कार्य प्रगति पर है तथा सभी ग्राम पंचायतों में भूमि चयन अगस्त माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि WINDS परियोजना जिले में जलवायु अनुकूल कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी।

वेदर स्टेशन की फोटो
