Spread the love

कार्यालय जिलाधिकारी, पौड़ी गढ़वाल

Yes to Access ऐप से दिव्यांगजनों को मिलेगी सुगम पहुँच की सुविधा: जिलाधिकारी

सूचना/पौड़ी/22 जुलाई 2025:
जनपद के दिव्यांगजन अब सरकारी भवनों और सार्वजनिक स्थलों पर सुगम पहुँच के लिए तकनीकी रूप से और सशक्त हो सकेंगे। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा विकसित “Yes to Access” ऐप के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर जारी निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि यह ऐप दिव्यांगजनों को विभिन्न भवनों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुँच की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने और अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करने की सुविधा देता है। इसके माध्यम से कोई भी दिव्यांगजन किसी भी स्थल पर पहुँचने में आ रही समस्या की जानकारी, फोटो सहित, अपलोड कर सकते हैं जिससे उसे शीघ्र ही दूर करने की कार्यवाही की जा सके।

जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों एवं विभागीय अधिकारियों को कहा कि वे इस ऐप के प्रचार-प्रसार में सहयोग करें ताकि जनपद के प्रत्येक दिव्यांगजन को सुगम पहुँच उपलब्ध करायी जा सके। सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे सरकारी भवनों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पहुँच की स्थिति की नियमित निगरानी करें।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *