देहरादून जिले में सेलाकुई क्षेत्र के मौजा सेंट्रल होप टाउन में लगभग दस वर्षों से बंदोबस्ती प्रक्रिया के कारण बंद पड़ी खतौनी अब ऑनलाइन भूलेख पोर्टल पर उपलब्ध हो गई है।
SHABD,Dehradun, August 26,
Relevance: Priority
Slug: Bhulekh-Portal
Category: People, Government, Human rights, Local updates
उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: सेलाकुई क्षेत्र के मौजा सेंट्रल होप टाउन की खतौनी हुई ऑनलाइन
देहरादून जिले में सेलाकुई क्षेत्र के मौजा सेंट्रल होप टाउन में लगभग दस वर्षों से बंदोबस्ती प्रक्रिया के कारण बंद पड़ी खतौनी अब ऑनलाइन भूलेख पोर्टल पर उपलब्ध हो गई है।
26 अगस्त 2026, देहरादून:

देहरादून जिले में सेलाकुई क्षेत्र के मौजा सेंट्रल होप टाउन के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। लगभग दस वर्षों से बंदोबस्ती प्रक्रिया के कारण बंद पड़ी खतौनी अब ऑनलाइन भूलेख पोर्टल पर उपलब्ध हो गई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर शासन-प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 1,188 खातों को ऑनलाइन जारी कर दिया है। इससे क्षेत्र की लगभग 25 से 30 हजार आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
गौरतलब है कि ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनता ने मुख्यमंत्री धामी से खतौनी ऑनलाइन न होने की गंभीर समस्या साझा की थी। जिसमें स्थानीय लोगों ने बताया था कि ऑनलाइन रिकॉर्ड न होने के कारण उन्हें दाखिल-खारिज, बैंक ऋण, विरासत दर्ज कराने, स्थायी निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण कार्य कराने में दिक्कतें आ रही हैं। जिसपर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को दो माह के भीतर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए थे।
संलग्न– फाइल फोटो (पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड)
