Spread the love

देहरादून, परेड ग्राउंड | 12 जून 2025

धरोहर 2.0 महोत्सव के छठे दिन परेड ग्राउंड में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मेले के हर स्टॉल पर लोगों की खासी भीड़ देखने को मिली, जहां पारंपरिक और देशभर के खास उत्पादों की जमकर खरीदारी हुई। इस सांस्कृतिक मेले ने देसी स्वाद, हस्तशिल्प और लोककला के रंगों से दर्शकों को खूब आकर्षित किया।

देशभर के उत्पादों ने खींचा ध्यान

बनारसी साड़ियां, चंदेरी और मधुबनी साड़ियों से लेकर असम और तमिलनाडु के पारंपरिक सूट व कुर्तियों ने खासतौर पर महिलाओं का ध्यान खींचा। वहीं, केरल के पापड़, फरीदाबाद का मेटल वर्क, पंजाब और हरिद्वार की पारंपरिक जूतियों, आदिवासी जड़ी-बूटियों, और बक्सा क्रिएशन के ड्रेस मटेरियल की भी जमकर खरीदारी हुई।

गढ़वाल के उत्पादों — माल्टा और बुरांश का नेचुरल जूस, दाल, अचार, मसाले — ने लोगों को पहाड़ी स्वाद और प्रकृति से जोड़ने का काम किया। साथ ही हिमालय सोलर सिस्टम और आदिवासी हेयर ऑयल जैसे स्टॉल्स ने भी खूब रुचि बटोरी।

रियलमार्क बुक्स और क्लिनिक गेट के मटेरियल ने बटोरा आकर्षण

बच्चों और पाठकों के लिए रियलमार्क की वैरायटी वाली स्टोरी बुक्स खास आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं, ‘नमस्ते बोर्ड’ और अन्य डेकोरेटिव मटेरियल्स ने सजावट प्रेमियों का ध्यान खींचा।

सांस्कृतिक संध्या में केदारखंडी ग्रुप का जलवाhttps://youtu.be/5Hyvuskwn3k?si=kHPobPFTZOyALdPP

शाम की संगीत संध्या में केदारखंडी ग्रुप के गायकों ने पारंपरिक गीतों से समां बांध दिया। दर्शक देर रात तक गीत-संगीत की स्वर लहरियों में डूबे रहे। इस संध्या की विशेष प्रस्तुति में आशीष, प्रद्युमन और आदित्य मुख्य रूप से छाए रहे और श्रोताओं ने उनके सुरों पर झूमकर आनंद लिया।

हर्बल चाय और स्वास्थ्य उत्पाद भी लोकप्रिय

वेदवी हर्बल टी , आधुनिक जीवन शैली से होनेवाले रोगों से निजात दिलाने में सहायक उत्तराखंड की अमूल्य जड़ीबूटियां से निर्मित ,पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करती है, आज काफी चर्चित रही। स्वास्थ्य और जागरूकता से जुड़ी सामग्री की भी लोगों ने खुलकर सराहना की।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *