Spread the love

प्राथमिक सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण

भारत सरकार कार्यात्मक पैक्स के कम्प्यूटरीकरण के लिए 2,516 करोड़ रुपये के कुल वित्तीय परिव्यय के साथ परियोजना को कार्यान्वित कर रही है, जिसमें सभी कार्यात्मक पैक्स को ईआरपी (एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग) आधारित सामान्य राष्ट्रीय सॉफ्टवेयर पर लाना, उन्हें राज्य सहकारी बैंकों (एसटीसीबी) और जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों (डीसीसीबी) के माध्यम से नाबार्ड से जोड़ना शामिल है। परियोजना के अंतर्गत 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 67,930 पैक्स को मंजूरी प्रदान की गई है, जिनमें से 27.01.2025 तक 50,455 पैक्स को ईआरपी सॉफ्टवेयर पर ऑन-बोर्ड किया जा चुका है। राज्यवार सूची में शामिल किए गए पैक्स निम्नलिखित हैं

क्रम सं.राज्य/केंद्र शासित प्रदेशकंप्यूटरीकरण के लिए चयनित पैक्सईआरपी ऑनबोर्डे
1.महाराष्ट्र12,00010,979
2.राजस्थान6,7814,206
3.गुजरात5,7545,249
4.उत्तर प्रदेश5,6862,978
5.कर्नाटक5,4912,077
6.मध्य प्रदेश4,5364,516
7.तमिलनाडु4,5324,529
8.बिहार4,4954,440
9.पश्चिम बंगाल4,1671,103
10.पंजाब3,4821,720
11.आंध्र प्रदेश2,0371,734
12.छत्तीसगढ़2,0282,010
13.हिमाचल प्रदेश1,789836
14.झारखंड1,5001,467
15.हरियाणा710617
16.उत्तराखंड670185
17.असम583580
18.जम्मू और कश्मीर537531
19.त्रिपुरा268245
20.मणिपुर23245
21.नागालैंड23133
22.मेघालय112103
23.सिक्किम107107
24.गोवा5835
25.अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 4646
26.पुदुचेरी4537
27.मिजोरम2525
28.अरुणाचल प्रदेश1411
29.लद्दाख109
30.दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव42
 कुल67,93050,455

यह जानकारी सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *