Spread the love

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी, पौडी गढ़वाल

भू कानून का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करवाने के लिए उप जिलाधिकारियों को दी सख्त हिदायत

सूचना/पौड़ी/03 मार्च 2025 भू-कानून का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करवाये जाने को लेकर मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने राजस्व विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये थे। राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा अबतक इस सम्बंध की गयी कार्यवाही की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने जिला मुख्यालय स्थित कैम्प कार्यालय से वीसी० के माध्यम से उपजिलाधिकारियों की बैठक ली। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि भू-कानून का सख्ती से पालन करवाते हुए उलंघन करने वालो के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लाना सुनिश्चित करे।

जिलाधिकारी ने कहा कि क्रेता द्वारा निर्धारित प्रायोजन हेतु भूमि का प्रयोग नहीं करने व उ०प्र० ज०वि०अधिनियम की धारा 154 (4) (1) (क) के तहत निर्धारित सीमा से अधिक भूमि क्रय करने पर अबतक कुल 94 भू-स्वामियों को नोटिस जारी किये जा चुके हैं। जिसमें से 56 पूर्व में जबकि 38 नोटिस हाल ही में जारी किये गये हैं। उन्होने बताया कि हाल के 38 मामलों में 17 लैंसडॉन व 21 यमकेश्वर से सम्बंधित है।
■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *