Spread the love

डाक विभाग द्वारा दी जाने वाली सेवाएं

डाक विभाग का पिछले तीन वर्षों का सेवा-वार, वर्ष-वार अर्जित राजस्व का विवरण निम्नलिखित है:

सेवाएं2021-222022-232023-24
पत्र और पार्सल सेवाएं3656.424146.394640.99
डाकघर बचत योजना (एजेंसी शुल्क)6114.476186.716427.08
मनी ऑर्डर और भारतीय पोस्टल ऑर्डर118.0284.4173.13
वसूली: डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, इनपुट टैक्स क्रेडिट आदि1202.631139.241255.88
अन्य सेवाएं और विविध वस्तुएं*971.89500.38180.15
कुल12063.4312057.1312577.23

(राशि करोड़ में)

अन्य सेवाएं और विविध सुविधाएं: इसमें डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र, आधार नामांकन/अपडेट कराने की सुविधा, रेलवे यात्री आरक्षण सुविधा, सामान्य सेवा केंद्र, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की बिक्री, यूटिलिटी बिल भुगतान, शुद्ध संग्रहण/अन्य प्रशासन से/को भुगतान आदि शामिल हैं।

वित्त मंत्रालय हर साल विभाग के लिए राजस्व लक्ष्य निर्धारित करता है। चालू वित्त वर्ष के दौरान लक्ष्य इस प्रकार है:

क्र. सं.विवरणलक्ष्य (करोड़ में)
01वाणिज्यिक प्राप्तियां5530.6
02एजेंसी शुल्क6708.15
03वसूली1300.00

01.07.2024 तक डाक विभाग में कुल 1,77,479 पोस्टमास्टर, डाकिए और अन्य कर्मचारी थे। 01.07.2024 तक 2,67,152 ग्रामीण डाक सेवक हैं।

डाक सेवाओं के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों में डाक और पार्सल पहुंचाए जा रहे हैं। डाक विभाग पत्र (मेल) भेजने के लिए वेब आधारित ऑनलाइन सिस्टम और डाक वस्तुओं की डिलीवरी के लिए डिलीवरी मैनेजमेंट सिस्टम/पोस्टमैन मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से नवीनतम तकनीक का उपयोग करता है। इसके अलावा, डिजिटल भुगतान समाधान, सिस्टम असिस्टेड सॉर्टिंग, एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस जैसे तकनीकी परिवर्तनों को ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए क्रियाशील बनाया गया है।

यह जानकारी केंद्रीय संचार राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासनी चंद्रशेखर ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *