केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया ने एफएसडी, भावनगर, गुजरात की अपनी यात्रा के दौरान, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत एक पौधा भी लगाया, जिसमें भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।
