Spread the love

उत्तराखंड में आज से लोकपर्व हरेला महोत्सव शुरू हो गया है। हरेला की शुरूआत के पहले दिन आज राज्यभर में पचास लाख पौधे लगाए जांएगे।
प्रदेश के सभी जिलों में हरेला अभियान के तहत बड़े स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है। देहरादून में हरेला के अवसर पर शहीदों के नाम पौधारोपण सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति के संरक्षण और पूजन का एक महापर्व है। उन्होंने कहा कि इस पर्व पर सरकार के सभी विभाग 1 करोड़ से अधिक पौधे लगांएगे। मुख्यमंत्री ने हाल ही में जम्मू कश्मीर के कठुआ में शहीद हुए राज्य के पांच जवानों की याद में सभी लोगों से पांच पौधे रोपित किए।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की बधाई और शुभकामनांए दी हैं। श्री धामी ने कहा कि हरेला न केवल हरियाली और समृद्धि का संदेश देता है, बल्कि हमें पर्यावरण की देखभाल के प्रति जागरूक भी करता है। 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *