Spread the love

स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 टीकाकरण पर नवीनतम जानकारी

देशभर में 65.28 लाख स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स का कोविड-19 टीकाकरण

2,69,202 लाभार्थियों को आज शाम 6.30 बजे तक टीका लगा

प्रविष्टि तिथि: 09 FEB 2021 8:39PM by PIB Delhi

देशभर में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण कार्यक्रम के 25वें दिन स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगने वाले टीका का आंकड़ा 65.28 पहुंच गया है। भारत केवल 24 दिनों में कोविड टीकाकरण का 60 लाख का आंकड़ा छूने वाला सबसे बड़ा देश है।

उत्तर प्रदेश के छोड़कर आज सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में टीकाकरण किया गया।

प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक आज शाम 6.30 बजे तक 65,28,210 स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगा है। अब तक 1,34,616 सत्रों का आयोजन किया गया है। आज शाम 6:30 बजे तक 7,860 सत्रों का आयोजन किया गया।

अभी तक जितने लोगों को टीका लगा है उनमें 55,85,043 स्वास्थ्यकर्मी और 9,43,167 फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल हैं।

2,69,202 लाभार्थियों को आज शाम 6:30 बजे तक टीका लगा। इनमें 1,02,941 स्वास्थ्यकर्मी और 1,66,261 फ्रंटलाइन वर्कर्स हैं। देर रात तक अंतिम रिपोर्ट पूरी कर ली जाएगी।

क्रम संख्या राज्य/केंद्र शासित प्रदेश लाभार्थी
1 अंडमान और निकोबार दीप समूह 3413
2 आंध्र प्रदेश 3,24,415
3 अरुणाचल प्रदेश 13,480
4 असम 1,08,887
5 बिहार 4,02,081
6 चंडीगढ़ 6458
7 छत्तीसगढ़ 1,96,908
8 दादर और नगर हवेली 1697
9 दमन और दीव 843
10 दिल्ली 1,26,353
11 गोवा 8929
12 गुजरात 5,61,499
13 हरियाणा 1,84,730
14 हिमाचल प्रदेश 61,271
15 जम्मू-कश्मीर 74,215
16 झारखंड 1,39,693
17 कर्नाटक 4,39,543
18 केरल 3,21,189
19 लद्दाख 2309
20 लक्षदीप 920
21 मध्य प्रदेश 3,80,112
22 महाराष्ट्र 5,33,480
23 मणिपुर 11067
24 मेघालय 9005
25 मिजोरम 11046
26 नगालैंड 5,656
27 ओडिशा 3,25,493
28 पुडुचेरी 4301
29 पंजाब 86,657
30 राजास्थान 4,90,356
31 सिक्किम 6875
32 तमिलनाडु 1,84,720
33 तेलंगाना 2,29,027
34 त्रिपुरा 50,852
35 उत्तर प्रदेश 6,73,542
36 उत्तराखंड 85,359
37 पश्चिम बंगाल 3,98,319
38 अन्य 63,510
कुल 65,28,210

 

टीकाकरण अभियान के 25वें दिन शाम 6:30 बजे तक प्रतिकूल असर के 25 मामले दर्ज किए गए।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *