पर्यटन मंत्रालय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिडला, पर्यटन मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल की उपस्थिति में भारत पर्व-2021 का कल उद्घाटन करेंगे 26 से 31 जनवरी तक भारत पर्व-2021 मनाया जाएगा; भारतीय संस्कृति को इस वर्ष वर्चुअल माध्यम से एक मंच पर दिखाया जाएगा प्रविष्टि तिथि: 25 JAN 2021 1:57PM by PIB Delhi भारत की भावना का जश्न मनाने के लिए वार्षिक कार्यक्रम, भारत पर्व का आयोजन वर्चुअल प्लेटफॉर्म डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.भारतपर्व 2021.कॉम(www.bharatparv2021.com) पर 26 जनवरी से 31 जनवरी 2021 तक किया जा रहा है। इसमें कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मंडप अपने पर्यटन स्थलों, खान-पान के विभिन्न व्यंजनों, हस्तशिल्प और अन्य विशेषताओं का प्रदर्शन करेंगे। इस वर्ष, वर्चुअल माध्यम से आयोजित होने वाले भारत पर्व का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष श्री द्वारा 26 जनवरी 2021 को किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल भी उपस्थिति रहेंगे। पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार 2016 से प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी से 31 जनवरी तक गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर लाल किले की प्राचीर के सामने मौजूद मैदान में भारत पर्व का आयोजित करता है। भारत पर्व महोत्सव से देशभक्ति की भावना पैदा करने की परिकल्पना की गई है। यह पर्व देश की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करता है। भारत पर्व से “भारत के मूल सार” का प्रदर्शन होता है। विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और अन्य संगठन, जैसे संस्कृति मंत्रालय, आयुष मंत्रालय, उपभोक्ता कार्य मंत्रालय, रेल मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, हथकरघा विकास आयुक्त, हस्तशिल्प विकास आयुक्त, ललित कला अकादमी, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, राष्ट्रीय संग्रहालय, आधुनिक कला दीर्घा, सूचना और प्रसारण मंत्रालय की मीडिया इकाइयाँ, खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) इत्यादि पूरे भारत की हस्तशिल्प, हथकरघा, संगीत, नृत्य, चित्र, साहित्यिक सामग्री और अन्य सुविधाएँ प्रदर्शित कर रहे हैं। गणतंत्र दिवस परेड की झलक और सशस्त्र बलों के संगीत बैंडों के रिकॉर्ड किए गए प्रदर्शन भी इस वर्चुअल मंच पर उपलब्ध होंगे। विभिन्न केंद्रीय होटल प्रबंध संस्थान, भारतीय पाक संस्थान भी पूरे भारत से पाक कला सम्बंधी वीडियो, पाक कला और खान-पान के व्यंजनों को बनाने की विधियों को प्रदर्शित करेंगे। वर्चुअल माध्यम से आयोजित होने वाले इस अनोखे भारत पर्व 2021 में कई वीडियो / फिल्म, चित्र, ब्रोशर और विभिन्न संगठनों की अन्य जानकारी प्रदर्शित की जायेंगी। दुनिया भर के लोग इस भारत पर्व महोत्सव का आनंद ले सकते हैं और डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.भारतपर्व2021.कॉम(www.bharatparv2021.com) पर लॉग इन करके अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप, कंप्यूटर और अन्य उपकरणों पर अपनी सुविधानुसार भारत की सच्ची भावना का अनुभव कर सकते हैं।

Byudaen

Jan 25, 2021
Spread the love

पर्यटन मंत्रालय

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिडला, पर्यटन मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल की उपस्थिति में भारत पर्व-2021 का कल उद्घाटन करेंगे

26 से 31 जनवरी तक भारत पर्व-2021 मनाया जाएगा; भारतीय संस्कृति को इस वर्ष वर्चुअल माध्यम से एक मंच पर दिखाया जाएगा

भारत की भावना का जश्न मनाने के लिए वार्षिक कार्यक्रम, भारत पर्व का आयोजन वर्चुअल प्लेटफॉर्म डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.भारतपर्व 2021.कॉम(www.bharatparv2021.com) पर 26 जनवरी से 31 जनवरी 2021 तक किया जा रहा है। इसमें कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मंडप अपने पर्यटन स्थलों, खान-पान के विभिन्न व्यंजनों, हस्तशिल्प और अन्य विशेषताओं का प्रदर्शन करेंगे। इस वर्ष, वर्चुअल माध्यम से आयोजित होने वाले भारत पर्व का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष श्री द्वारा 26 जनवरी 2021 को किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल भी उपस्थिति रहेंगे।

पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार 2016 से प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी से 31 जनवरी तक गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर लाल किले की प्राचीर के सामने मौजूद मैदान में भारत पर्व का आयोजित करता है। भारत पर्व महोत्सव से देशभक्ति की भावना पैदा करने की परिकल्पना की गई है। यह पर्व देश की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करता है। भारत पर्व से “भारत के मूल सार” का प्रदर्शन होता है।

विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और अन्य संगठन, जैसे संस्कृति मंत्रालय, आयुष मंत्रालय, उपभोक्ता कार्य मंत्रालय, रेल मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, हथकरघा विकास आयुक्त, हस्तशिल्प विकास आयुक्त, ललित कला अकादमी, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, राष्ट्रीय संग्रहालय, आधुनिक कला दीर्घा, सूचना और प्रसारण मंत्रालय की मीडिया इकाइयाँ, खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) इत्यादि पूरे भारत की हस्तशिल्प, हथकरघा, संगीत, नृत्य, चित्र, साहित्यिक सामग्री और अन्य सुविधाएँ प्रदर्शित कर रहे हैं।

गणतंत्र दिवस परेड की झलक और सशस्त्र बलों के संगीत बैंडों के रिकॉर्ड किए गए प्रदर्शन भी इस वर्चुअल मंच पर उपलब्ध होंगे। विभिन्न केंद्रीय होटल प्रबंध संस्थान, भारतीय पाक संस्थान भी पूरे भारत से पाक कला सम्बंधी वीडियो, पाक कला और खान-पान के व्यंजनों को बनाने की विधियों को प्रदर्शित करेंगे।

वर्चुअल माध्यम से आयोजित होने वाले इस अनोखे भारत पर्व 2021 में कई वीडियो / फिल्म, चित्र, ब्रोशर और विभिन्न संगठनों की अन्य जानकारी प्रदर्शित की जायेंगी। दुनिया भर के लोग इस भारत पर्व महोत्सव का आनंद ले सकते हैं और डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.भारतपर्व2021.कॉम(www.bharatparv2021.com) पर लॉग इन करके अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप, कंप्यूटर और अन्य उपकरणों पर अपनी सुविधानुसार भारत की सच्ची भावना का अनुभव कर सकते हैं।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *