विश्व विकलांग दिवस पर अमर शहीद दिव्यांग एवम् नेत्रहीन संस्थान ने बड़ी धूम धाम से मनाया।कार्यक्रम का शुभारंभ नेत्रहीन कुमारी अंजू रावत के गीत से किया गया आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता भूतपूर्व सैनिक संघटन के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बर्थवाल व विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व सैनिक सुभाष कुकरेती थे।
संस्था के अध्यक्ष नेत्रहीन भोपाल सिंह रावत ने संस्था द्वारा किए गए कार्यक्रम पर प्रकाश डाला और भुविष्य में होने वाली गतिविधियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में दिव्यांग अंजू, उदय प्रकाश,माहेश्वरी,नीलम,सरिताम,उदयराम,शांति, हरिश्चन्द्र,रेखा,कांति, गोदंबरी आदि मौजूद थे।
