Spread the love

कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय

तीन नए सूचना आयुक्तों ने आज पद की शपथ ली

 PIB Delhi

मुख्य सूचना आयुक्त श्री वाई.के. सिन्हा ने आज सूचना आयुक्तों श्री हीरालाल सामरिया, सुश्री सरोज पुन्हानी और श्री उदय महूरकर को पद की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन केंद्रीय सूचना आयोग में किया गया। इनकी शपथ ग्रहण के बाद अब केंद्रीय सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त सहित सूचना आयुक्तों की कुल संख्या 8 हो गई है।

1.jpg

श्री हीरालाल सामरिया पूर्व प्रशासनिक अधिकारी हैं और सेवानिवृत्त होने से पहले वे भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में सचिव के पद पर नियुक्त थे। उनके पास सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री है। इसके अलावा प्रशासन और शासन के क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता है।

सुश्री सरोज पुन्हानी केंद्रीय सूचना आयोग में सूचना आयुक्त नियुक्त होने से पहले एक आईए और एएस अधिकारी थीं। वे भारत सरकार में उप-नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (एचआर एवं प्रशिक्षण) का पद संभाल रही थीं। उनके पास मानविकी में स्नातक की डिग्री है। इसके अलावा उन्हें प्रशासन और शासन में विशेषज्ञता हासिल है।

2.jpg

श्री उदय महूरकर एक अनुभवी पत्रकार हैं। केंद्रीय सूचना आयोग में सूचना आयुक्त की पद पर नियुक्ति से पहले वे एक अग्रणी मीडिया संस्थान में वरिष्ठ उप संपादक के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय से भारतीय इतिहास, संस्कृति और पुरातत्व में स्नातक किया है। मीडिया में काफी अनुभव उनकी विशेषज्ञता है।

3.jpg


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *