Spread the love

आयुक्त गढ़वाल मण्डल श्री रविनाथ रमन ने आज अपने कैंप कार्यालय पौड़ी से वीडियों काॅन्फेस के माध्यम से जिला विकास प्राधिकरण चमोली की बोर्ड बैठक के अध्यक्षता करते हुए, विकास हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया। उन्होने आगामी वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 65 लाख का बजट अनुमोदित किया। वहीं पहाड़ी क्षेत्र में 30 डिग्री से अधिक ढ़लान वाले स्थान में लोगों की मांग पर 30 वर्ग मीटर की निर्माणकार्य, एक मंजिला मकान हेतु जिसकी ऊचाई करीब 3.5 मीटर तक की संस्तुती सहित बोर्ड के माध्यम से शासन को भेेजने का निर्णय ली। जबकि थराली में सब कार्यालय खोलने हेतु सर्व सहमति से शासन को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया। जिस हेतु उन्होने जिलाधिकारी चमोली स्वाती एस. भदौरिया को आवश्यक दिशा निर्देश दी।
आयुक्त गढ़वाल श्री रमन ने बैठक में जिला विकास प्राधिकरण गत वर्ष की आबंटित धनराशि के सापेक्ष व्यय की बिन्दुवार समीक्षा की। उन्होने कहा कि वित्तीय नियमावली के तहत कार्य संपादित करेंगे। उन्होने कार्यालय संचालन हेतु प्राधिकरण का ढ़ाचा की स्वीकृति हेतु जिलाधिकारी चमोली को अध्याचन भेजने के भी निर्देश दिये। कहा कि जब तक कार्मिकों की स्थाई नियुक्ति न हो नियमावली के अनुसार कार्य संपादन हेतु नियुक्ति करें। अस्थाई कार्मिक के रूप में पीआरडी के माध्यम से तैनात करने के निर्देश दिये। उन्होने जिलाधिकारी चमोली को निर्देशित किया कि प्राधिकरण के क्षेत्रान्तर्गत विकास कार्यो में सौन्दर्याकृत कार्य तथा सड़क मार्ग को सुव्यवस्थित एवं सुविधानुकूल बनाये। कहा कि सौन्दर्य कृत कार्यों में पार्क, पेंटिग आदि को बढ़ा दें, जिससे नगर वासियों को क्षेत्र में सुगम सुविधा मिल सकें। जबकि विकास कार्य हेतु स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों से समन्यवय स्थापित कर उनसे प्रस्ताव लेते हुए विकास कार्याें की सूचि स्वीकृति हेतु भेजने के निर्देश दिये।

 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *