हाईकोर्ट: केदारनाथ आपदा में लापता लोगों की तलाश को कमेटी गठित, दो महीने के अंदर जांच के आदे
दिल्ली निवासी अजय गौतम ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि आपदा के बाद केदारघाटी में करीब 4200 लोग लापता हो गए थे, जिसमें से 600 लोगों के कंकाल बरामद किए गए थे। याचिका में कहा गया कि आपदा के बाद आज भी 3600 लोगों के शव केदारघाटी में दफन हैं, जिनको निकालने के लिए सरकार कुछ नहीं कर रही है।
सरकार ने एसडीआरएफ के आईजी की अध्यक्षता में पुरातात्विक विभाग, सर्वे ऑफ इंडिया, वाडिया इंस्टिट्यूट देहरादून और हिमालयन ग्लेशियोलॉजी के विशेषज्ञों को मिलाकर उच्च स्तरीय कमेटी गठित की है जो लापता लोगों की तलाश की रिपोर्ट दो महीने के अंदर तक देनी पड़ेगी।

