Spread the love

सभी निकायों व पंचायतों को दिए 95 करोड़

प्रदेश सरकार ने सभी शहरी निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों को 95.07 करोड़ जारी किए हैं। चतुर्थ राज्य वित्त आयोग की सिफारिश के मुताबिक चालू वित्तीय वर्ष में जुलाई माह की चौथी किस्त सरकार ने जारी की है। ग्राम पंचायतें 20 फीसद धनराशि कोरोना महामारी से बचाव पर खर्च कर सकेंगी।

वित्त सचिव अमित नेगी ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। प्रदेश के आठ नगर निगमों को 21.88 करोड़, 41 नगरपालिका परिषदों को 21.89 करोड़, 43 नगर पंचायतों को 5.31 करोड़, पेंशन निधि को 47.91 लाख गैर निर्वाचित निकायों को 17.17 लाख, 13 जिला पंचायतों को 28.43 करोड़, 95 क्षेत्र पंचायतों को 7.23 करोड़, 7791 ग्राम पंचायतों को 9.65 करोड़ जारी किए गए हैं।

शहरी निकाय, जिला पंचायतें व क्षेत्र पंचायतें उक्त धनराशि में से पहले वेतन-भत्तों पर खर्च करेंगे। निर्वाचित जनप्रतिनिधियों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य के मानदेय के बाद शेष धनराशि में से 50 फीसद जलापूर्ति पर खर्च करेंगी। अवशेष राशि सीवरेज, ठोस कूड़ा प्रबंधन, स्ट्रीट लाइट पर खर्च की जाएगी। ग्राम पंचायतें अवमुक्त धन में से पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय का भुगतान करने के बाद 20 फीसद धनराशि कोरोना से बचाव के लिए प्रचार-प्रसार, सेनिटाइजेशन एवं महामारी से संबंधित अन्य कार्यो पर खर्च कर सकेंगी। इसके बाद शेष धनराशि से सीवरेज, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सेप्टेज प्रबंधन, जल निकासी, स्वच्छता, सामुदायिक परिसंपत्तियों के रखरखाव, स्ट्रीट लाइट, आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण आदि विकास कार्यो पर किया जाएगा। इसके बाद भी धनराशि शेष रहने पर उसे भी कोरोना महामारी से बचाव संबंधी कार्यो पर खर्च किया जा सकेगा।

इनसेट:

जिला पंचायतों को जारी धनराशि: (करोड़ रुपये)

जिले, धनराशि

अल्मोड़ा, 2.04

बागेश्वर, 1.2

चमोली, 2.11

चंपावत, 0.93

देहरादून, 3.26

हरिद्वार, 4.74

नैनीताल, 1.84

पौड़ी, 2.65

पिथौरागढ़, 1.82

रुद्रप्रयाग, 1.01

टिहरी, 2.11

ऊधमसिंह नगर, 3.12

उत्तरकाशी, 1.47 इनसेट-दो

आठ नगर निगमों को जारी धनराशि: (करोड़ रुपये)

नगर निगम, धनराशि

देहरादून, 8.47

ऋषिकेश, 1.48

हरिद्वार, 2.46

रुड़की, 2.20

हल्द्वानी, 2.39

काशीपुर, 1.99

रुद्रपुर, 2.12

कोटद्वार, 0.74


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *