आर्गेनिक उत्पादों को मिले पहचान – जिला अधिकारी अल्मोड़ा
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया
ने आजिविका के माध्यम से जनपद में आर्गेनिक उत्पादों को बढ़ावा देने के उददेश्य से (शेयरिंग आर्गेनिक स्टैण्डर्स) प्रा0 लि0 चितई पंत का भ्रमण किया गया। जिलाधिकारी ने वहॉ पर बन रहे विभिन्न आर्गेनिक उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वहॉ पर बने आर्गेनिक उत्पादों की सराहना की और कहा कि यहॉ पर तैयार किये जा रहे आर्गेनिक उत्पादों से एक ओर जहॉ बेराजगारों को रोजगार मिलेगा वहीं दूसरी और इन उत्पादों की पहचान विदेशों तक पहुॅचेगी।
वहॉ पर कम लागत से बने रेन वाटर हारवेस्टिंग टैंक की सराहना की और कहा कि इस तरह के रेन वाटर हारवेस्टिंग टैंक जनपद के अन्य स्थानों में भी बनाये जायेंगे इसकी शुरूआत विकास भवन परिसर से की जायेगी।
इस अवसर पर फैक्ट्री के संचालक संतोष व अमृता ने जिलाधिकारी को फैक्ट्री में बन रहे विभिन्न उत्पादों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और बताया कि तैयार उत्पाद को पोस्ट आफिस के माध्यम से देश व विदेशों में भेजा जाता है। इन उत्पादों को तैयार करने में स्थानीय महिलाओं का सहयोग लिया जाता है जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से जहॉ एक ओर स्थानीय लोगो को रोजगार मुहैया होगा वहीं दूसरी ओर पलायन को रोकने में मदद मिलेगी।
जिलाधिकारी ने प्रबन्धक आजीविका कैलाश चन्द्र भटट को निर्देश दिये कि वे आपस में समन्वय बनाकर इन उत्पादों को बाजार में ब्रिकी हेतु लायें ताकि स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिल सके और रोजगार के नये अवसर पैदा हो सकें।
