
कोरोना लॉकडाउन के मुश्किल समय को आसान बनाने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने कई पहल की हैं। एक ओर जहां कर्मचारियों को राहतें प्रदान की गई हैं तो दूसरी ओर कंपनियों को भी रियायतें दी गई हैं। बुधवार को अमर उजाला देहरादून के फेसबुक लाइव में पीएफ कमिश्नर मनोज कुमार यादव ने कोरोना लॉकडाउन के बीच कोविड एडवांस सहित तमाम सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने इस दौरान पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए।
क्या है कोविड एडवांस
कोविड एडवांस के तहत पीएफ फंड के बैलेंस का 75 प्रतिशत या तीन महीने की सैलरी के बराबर पैसा निकाल सकते हैं। मसलन, अगर किसी का वेतन 10 हजार रुपये प्रति माह है और उसका पीएफ बैलेंस एक लाख रुपये है तो 75 प्रतिशत के हिसाब से 75 हजार रुपये और वेतन के हिसाब से 30 हजार रुपये होता है तो 30 हजार रुपये मिलेंगे। पीएफ निकासी के लिए ईपीएफओ की ओर से दो से तीन दिन का समय लिया जाता है।
उमंग ऐप या वेबसाइट से करें आवेदन
पीएफ निकासी के लिए उमंग ऐप सबसे आसान विकल्प है। यह सबसे सरल है। इसके अलावा ईपीएफ इंडिया डॉट कॉम पर ऑनलाइन निकासी फॉर्म भर सकते हैं। एडवांस एप्लाई करने के बाद यह केंद्रीय कार्यालय जाता है, इसके बाद देहरादून में आ जाता है। पीएफ कमिश्नर ने कहा कि हम लोग कोशिश करते हैं कि 48 घंटे के भीतर प्रॉसेस कर दी जाए।
1.60 करोड़ के दावे निपटाए
लॉकडाउन के बाद दो अप्रैल से पीएफ का कार्यालय खुला था। 68 एल एडवांस को ऑटोमैटिक कर दिया है। सभी क्लेम ऑनलाइन ऑटोमैटिक हो जाते हैं। जो किसी कमी की वजह से सिस्टम से ऑटोमैटिक नहीं हो पा रहे हों, उन्हें फिजिकल प्रॉसेस से पूर्ण किया जाता है। तीन मई तक का पूरा क्लेम निपटाया जा चुका है। अब तक हम 25 हजार पीएफ के दावे निपटा चुके हैं। इसमें अब तक एक करोड़ 60 लाख रुपये का पीएफ निकासी हो चुकी है। लगातार 600 से 700 दावे रोजाना आ रहे हैं।
पैसा कम पड़े तो एडवांस का भी विकल्प
कोविड एडवांस के तहत पैसा निकालने के बाद भी अगर घर की किसी जरूरत जैसे बच्चों की फीस, मेडिकल, घर आदि के लिए पैसे की जरूरत पड़े तो पीएफ से निकाला जा सकता है। अगर पुरानी कंपनी का पीएफ खाते का पैसा अभी तक नए खाते में नहीं आया है तो इसके लिए भी खुद ही ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
कंपनियों को मिली हैं कई रियायतें
ईसीआर फाइल करते वक्त पैसा तुरंत जमा कराना फिलहाल अनिवार्य नहीं है। आप अपना ईसीआर फाइल कर दें और पेमेंट 15 मई तक कभी भी कर सकते हैं। अगर किसी को ईसीआर फाइल करना है तो उसमें पैसा जमा कराने से पहले तक एडिटिंग कराई जा सकती है। 24 परसेंट का अनुदान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत दिया जा रहा है, अगर किसी ने जानकारी के अभाव में वह पैसा खुद जमा करा दिया है तो उसे उसका लाभ मिलेगा। उनका यह पैसा एडजस्ट किया जाएगा। इसके लिए सॉफ्टवेयर में बदलाव किया जाएगा। मार्च महीने का जो अंशदान 15 अप्रैल तक जमा कराना था, वह भी 15 मई तक जमा करा सकते हैं। इस पर कोई पेनल्टी नहीं ली जाएगी।
लाइफ सर्टिफिकेट जमा न करने वाले बैंक की करें शिकायत
लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने की समय सीमा अब निर्धारित नहीं है, साल में कभी भी जाकर जमा करा सकते हैं। हमारा एसबीआई और पीएनबी के साथ एग्रीमेंट है। इसमें साफ लिखा गया है कि पेंशनर जिस ब्रांच से पेंशन ले रहा है, वहां की जिम्मेदारी है। बैंक को बोलें कि उनका लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराएं, वह नहीं करते तो उनकी शिकायत यहां करें। इसके अलावा ईपीएफओ देहरादून में सभी औपचारिकताएं पूरी करने की सुविधा है।
कंपनियों पर फिलहाल कार्रवाई नहीं
पीएफ चोरी करने वाली कंपनियों को भी कोरोना लॉकडाउन के बीच फिलहाल राहत दी गई है। पीएफ कमिश्नर मनोज कुमार यादव ने बताया कि फिलहाल इन सभी कंपनियों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। लॉकडाउन के बाद नियमानुसार एक्शन लिया जाएगा।
वेतन, पीएफ न देने की करें शिकायत
कोई वेतन नहीं दे रहा है तो अपने नजदीकी श्रम अधिकारी को इसकी शिकायत करें। अगर कोई पीएफ का लाभ नहीं दे रहा है तो वह भी ईपीएफओ तक उसकी शिकायत जरूर पहंुचाएं।
विज्ञापन
अब पढ़े अमर उजाला ई-पेपर फ्री में | कहीं भी, कभी भी | Click here
Recommended
Bollywood
EXCLUSIVE: लॉकडाउन 3 में माधवन ने की 10 वेब सीरीज की सिफारिश, एक हिंदी वेब सीरीज का नाम भी शामिल
6 मई 2020
Jammu
हिजबुल कमांडर रियाज नायकू के मारे जाने के बाद अवंतिपुरा में पत्थरबाजी, आला अधिकारी मौके पर
6 मई 2020
Lucknow
यूपी: कोरोना मरीज ने खुद को छिपाया या यात्रा की तो एक से तीन साल तक की सजा
6 मई 2020
Himachal Pradesh
Coronavirus in Himachal Pradesh: कांगड़ा का युवक निकला संक्रमित, टांडा में भर्ती
6 मई 2020
India News
सांप्रदायिक झगड़े का अड्डा बन सकती हैं श्रमिक ट्रेनें, रेलवे ने किया अलर्ट
6 मई 2020
Jammu
जम्मू-कश्मीरः पुलवामा में दो आतंकी ढेर, हिज्ब कमांडर नायकू घिरा, घाटी में इंटरनेट सेवा बंद
6 मई 2020
pf pf account epfo pf commissioner amar ujala facebook live lockdown coronavirus amar ujala facebook live
अमर उजाला की खबरों को फेसबुक पर पाने के लिए लाइक करें
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
Spotlight
Himachal Pradesh
हिमाचल: एक दिन में कोरोना वायरस के तीन मामले, 45 पहुंचा आंकड़ा
7 मई 2020
Bollywood
#BoysLockerRoom पर बॉलीवुड का फूटा गुस्सा, स्वरा भास्कर और सोनम कपूर ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
6 मई 2020
विज्ञापन
Television
क्या भक्ति में सराबोर होकर दूरदर्शन ने चला दी फेकन्यूज, सबसे ज्यादा देखा गया सीरियल तो ये है
6 मई 2020
Dehradun
देहरादून: झमाझम बारिश के साथ जमकर गिरे ओले, सड़कों पर बिछ गई सफेद चादर, देखिए तस्वीरें…
6 मई 2020
India News
Covid 19 Bulletin: जल्द शुरू हो सकता है सार्वजनिक परिवहन, जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें
6 मई 2020
विज्ञापन
Jammu
हिजबुल कमांडर रियाज नायकू के मारे जाने के बाद अवंतिपुरा में पत्थरबाजी, आला अधिकारी मौके पर
6 मई 2020
Fashion
बिना ब्लाउज साड़ी पहन करिश्मा तन्ना ने कराया फोटोशूट, तस्वीरें हो रहीं वायरल
6 मई 2020
Mobile Apps
Aarogya Setu एप हुआ हैक, हैकर ने कहा- PMO में पांच लोगों की तबीयत है खराब
6 मई 2020
Jammu
शहादत का बदला: सेना ने आतंकियों को ऐसे लगाया ठिकाने, नायकू के खात्मे से टूटी हिजबुल की कमर
6 मई 2020
World
भारत, ब्राजील और अमेरिका की स्थिति बता रही है कि अभी दूर है कोरोना से जंग में जीत
6 मई 2020
विज्ञापन
Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share
